ग्रेगोरी केलेंडर के अनुसार 10 दिसम्बर साल का 344 वाँ दिन ( लिप वर्ष में 345 वाँ दिन ) होता है . वर्तमान में चल रहे इस वर्ष में अभी 21 दिन शेष रहे है . 10 दिसम्बर के दिन से ही फ़्रांस में ग्रेगोरी केलेंडर का इस्तेमाल होना शुरू हुआ था . आइये जानते है 10 दिसम्बर के इतिहास कि ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ –
10 दिसम्बर के उत्सव और दिवस
- विश्व मानवाधिकार दिवस ( अन्तर्राष्ट्रीय )
- इंतिफादा दिवस ( फ़िलिस्तीनियों का आन्दोलन दिवस )
10 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का जन्म सन 1902 में हुआ था .
- प्रसिद्ध भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म सन 1888 में हुआ था .
- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली का जन्म सन 1878 में हुआ था . ये प्रसिद्ध पत्रकार और शिक्षाविद भी थे
- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म सन 1878 में हुआ था ये वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे .
- प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म सन 1870 में हुआ था
10 दिसम्बर को निधन हुए
- मराठी भाषा के प्रसिद्ध लेखक , कवि और आलोचक रहे दिलीप चित्रे का निधन सन 2009 में हुआ था .
- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का निधन सन 2001 में हुआ था .
- स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन सन 1995 में हुआ था .
- मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पणीक्कर, के. एम. का निधन सन 1963 में हुआ था .
- डा. द्वारकानाथ शांताराम कोटणीस का निधन सन 1942 में हुआ था ये द्वितीय विश्व युद्ध के दोरान चीनियों कि सेवा करने वाले डॉ थे .
- औरंगज़ेब के दरबार के प्रभावशाली सामंत यशवंतसिंह का निधन सन 1679 में हुआ था .
10 दिसम्बर के इतिहास कि महत्वपूर्ण जानकारियाँ
- 2004 – ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
- 1936 – चीन जापान के बीच हुए युद्ध में चीन की सहायता के लिए भारत से सुभाष चंद्र बोस ने चिकित्सा सहायता दल भेजा था।
- 2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
- 2007 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
- 2006 – चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन हो गया ।
- 2005 – कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।
- 1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार पहली बार दिया गया।
- 2003 – कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल हुई ।
- 2002 – अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित हो गई ।
- 2000 – नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित हुए ।
- 1999 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया गया ।
- 1998 – अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- 1994 – यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए।
- 1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की।
- 1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल सर्वप्रथम करना शुरु किया।