ग्रेगोरी केलेंडर के अनुसार 3 दिसम्बर का साल का 337 वाँ दिन है ( लीप वर्ष होने पर 338 वाँ दिन ) . इस वर्तमान में चल रहे साल में अब 28 दिन शेष रहे है . 3 दिसम्बर का दिन भारत के बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि इस दिन देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था और एक दुखदायी घटना भी हुई थी भोपाल गैस त्रासदी . ऐसे ही कई सारे राज छिपे हुए है आज के इतिहास में आइये जानते है —
3 दिसम्बर को महत्वपूर्ण दिवस या उत्सव
- विश्व विकलांग दिवस
- भोपाल गैस काण्ड दिवस
3 दिसम्बर को जन्मे महान व्यक्तित्व
- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेट कि कप्तान मिताली राज का जन्म सन 1982 में हुआ था . टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत कि तरफ से पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज है .
- जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ” विद्रोही ” का जन्म सन 1957 में हुआ था .
- भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म सन 1937 में हुआ था .
- हिंदी साहित्य के अध्ययनशील और मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 1913 में हुआ था .
- महान स्वतंत्रतासेनानी खुदीराम बोस का जन्म सन 1889 में हुआ था इनको मात्र 19 साल कि उम्र में फांसी दे दी गई थी .
- प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेशचन्द्र मजूमदार का जन्म सन 1888 में हुआ था . इनको R. C. मजूमदार के नाम से भी जाना जाता था .
- भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म सन 1884 में हुआ था ये कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे और भारत के सविधान निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था .
- भारत के प्रसिद्ध चित्रकार नन्दलाल बोस का जन्म सन 1882 में हुआ था .
वे महान व्यक्ति जिनका 3 दिसम्बर को निधन हुआ
- हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान भारतीय खिलाडी मेजर ध्यानचंद का निधन सन 1979 में हुआ था . ये तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे . उनके जन्म दिवस ” राष्ट्रिय खेल दिवस ” के रूप में मनाया जाता है
- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 1971 में हुआ था . ये 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे .
- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म – निर्माता देव आनंद का निधन 2011 में हुआ था .
3 दिसम्बर के इतिहास कि महत्वपूर्ण जानकारियाँ
- 2012 – फिलिपिन्स में ” भूफा ” तूफ़ान आया जिससे कम से कम 475 लोगों मौत हो गयी .
- 2008 – मुंबई में 26 नवम्बर को हुई आंतकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया .
- 2004 – भारत और पाकिस्तान 40 सालो बाद मुनाबाव व खोखरापार के बीच रेल सम्पर्क फिर से स्थापित करने के लिए सहमत हुए .
- 2004 – इराक में पुलिस थानों पर हुए हमलो में 30 लोगो कि मौत हो गयी थी .
- 2004 – पुर्तगाल सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका कि अर्जी ख़ारिज कर दी गई .
- 2002 – UNEP ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशो में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डॉलर जारी किये .
- 2000 – ओस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया .
- 2000 – विसिट फॉक्स मेक्सिको राष्ट्र के नए राष्ट्रपति चुने गये .
- 1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक रहे चार्ली ली बर्ड का निधन हुआ .
- 1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव संपन्न हुए .
- 1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जोर्ज बुश और रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव ने शीत युद्ध समाप्त होने की घोषणा की थी .
- 1984 – भोपाल में स्थित यूनियन कार्बाइड फेक्ट्री से विषेली गैस लीक होने के कारण कम से कम 3000 लोग मारे गये और हजारो लोग शारीरिक रूप से अपंग हो गये .
- 1975 – लाओस गणराज्य घोषित हुआ .
- 1971 – भारत पाकिस्थान युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ .
- 1967 – भारत का पहला राकेट ( रोहिणी RH 75 ) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया .
- 1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबन्द किये गए .
- 1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिचाई और विद्युत् परियोजना के अहम् समझोते पर हस्ताक्षर किये .
- 1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थीयों द्वारा ले जाए जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट हो गया जिससे 1100 लोगो कि मौत हो गयी
- 1912 – बुल्गारिया , सर्बिया , तुर्की , यूनान , मोंटेगरो ने युद्धविराम समझोता किया .
- 1910 – प्रसिद्ध फ़्रांसिसी भोतिकशास्त्री जोर्जेज क्लाउड द्वारा बनाया गया विश्व का पहला नियोन लेम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया गया .
- 1829 – वायसराय लार्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई .
- 1824 – अंग्रेजो ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगाकर कितूर का किला घेर लिया .
- 1828 – एंड्रयू जेक्सन अमेरिका के सांतवे राष्ट्रपति चुने गये .
- 1796 – बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया . बाजीराव द्वितीय मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे .
- 1790 – लार्ड कार्नवालिस ने अपराधिक मामलो में न्याय कि ताकत मुर्शिदाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया .
ये भी पढ़े
2 दिसम्बर का इतिहास 4 दिसम्बर का इतिहास
आज के इतिहास के इस अंक को शेयर करना न भूले .