ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 9 दिसम्बर वर्ष का 343 वां दिन ( लिप वर्ष में 344 वां दिन ) है। इस वर्तमान में चल इस वर्ष में अब 22 दिन शेष रहे है। इस दिन भारत में बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म भी हुआ था। आइये जानते है ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया 9 दिसम्बर के इतिहास की –
9 दिसम्बर को जन्मे महान व्यक्ति
- भारतीय राजनेता श्रीमती सोनिया गाँधी का जन्म सन 1946 में हुआ था .
- हिंदी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म सन 1945 में हुआ था .
- हिंदी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म 1929 में हुआ था .
- भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म सन 1918 में हुआ था .
- भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का जन्म सन 1913 में हुआ था .
- असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म 1889 में हुआ था .
- डाॅ. अाई एस श्रुधर का जन्म 1870 में हुआ था .
- सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राम तुला राम का जन्म सन 1825 में हुआ था ये रेवाड़ी हरियाणा के थे .
- महान कवि संत सूरदास का जन्म 1484 में हुआ था
वे प्रसिद्ध व्यक्ति जिनका 9 दिसम्बर को निधन हुआ
- भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन सन 1971 में हुआ था .
- ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी रहे शाह नवाज खान का निधन सन 1983 में हुआ था .
- भारतीय तबला वादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन सन 2009 में हुआ था .
- प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन सन 2007 में हुआ था .
- कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का जन्म सन 1997 में हुआ था .
- शिवाजी कि पुत्री ताराबाई का निधन सन 1761 में पुणे में हुआ था .
9 दिसम्बर के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी
- 2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के AMRI (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की, अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।
- 2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ EADM एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
- 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
- 2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र “हत्फ़-3 ग़ज़नवी” का परीक्षण किया।
- 2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
- 2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
- 2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
- 1998 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौरे पर रिश्वत लेने की बात को स्वीकार किया।
- 1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।
- 1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
- 1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
- 1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
- 1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
- 1898 – बेलूर मठ की स्थापना।
- 1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
- 1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
- 1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।