ग्रेगोरी केलेंडर के अनुसार 23 दिसम्बर वर्ष का 357वाँ दिन (लिप साल में 358 वाँ दिन) होता है वर्तमान में चल रहे इस वर्ष में अब केवल 8 दिन शेष रहे है. आज कि तारीख को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है.
23 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- रास बिहारी घोष का जन्म सन 1845 में हुआ था ये भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
- सत्येन्द्र चंद्र मित्रा का जन्म सन 1888 में हुआ था ये कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
- चौधरी चरण सिंह का जन्म सन 1902 में हुआ था ये भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
- रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म सन 1899 में हुआ था ये भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक थे।
23 दिसम्बर को निधन हुए
- अर्जुन लाल सेठी का निधन सन 1941 में हुआ था ये भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
- स्वामी श्रद्धानन्द का निधन सन 1926 में हुआ था ये भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
- पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन सन 2004 में हुआ था ये भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे
- नूरजहाँ का निधन सन 2000 में हुआ था ये प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका थी, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में काम किया था।
23 दिसम्बर के इतिहास कि मुख्य घटनाये
- 2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया था।
- 2008- विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008’ से नवाज़ा गया।
- 2007 – पाकिस्तान में लगे ‘आपातकाल’ को पाकिस्तानी अदालत ने सही ठहराया था।
- 2005 – वामपंथी विरोधी ‘लेक काकजिंस्की’ ने पौलैंड के राष्ट्रपति बने।
- 2003 – इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया था।
- 2002 – इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित कर दिया गया।
- 2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया था।
- 2000 – न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता था।
- 1969 – चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया था।
- 1976 – सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन किआ गया।
- 1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण किया गया।
- 1926 – आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या कर दी गयी।
- 1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था।
- 1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ था।
- 1914 – प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची थी।
- 1912 – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
- 1901 – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया था।
- 1894 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
- 1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की थी।
Hello my friend.
Our employees wrote to you yesterday maybe…
Can I offer paid advertising on your site?
Please Send E-mail by Contact Form